फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to fault in the main line, electricity supply to 450 villages was disrupted for five hours

Deoria News: मेन लाइन में फॉल्ट से पांच घंटे गुल रही 450 गांवों की बिजली

Wed, 11 Jun 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 11 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Due to fault in the main line, electricity supply to 450 villages was disrupted for five hours
तरकुलवा। मंगलवार की सुबह अचानक 33 हजार की मेन लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे 450 गांवों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक ठप रही। भीषण गर्मी से 15 हजार लोग गर्मी से परेशान हो गए। काफी मशक्कत के बाद बिजलीकर्मियों ने फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की। तरकुलवा बिजली घर की मेन सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से होती है। मंगलवार की सुबह कसया सब डिवीजन के बनवारी टोला के पास मेन लाइन के बिजली तार पर किसी पक्षी के बैठने से फॉल्ट हो गया।
विज्ञापन

इसके चलते 8:30 बजे के लगभग मेन लाइन की आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, गढ़रामपुर, बंजरिया व पथरदेवा फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई।
इस समस्या से क्षेत्र के तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, गुलहरिया, सोंहुला रामनगर, लक्ष्मीपुर, बालपुर, बाबूपट्टी, मुंडेरा बाबू, महुआपाटन आदि कस्बों और लगभग 450 गांवों में बिजली के लिए हाहाकार मच गया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर विद्युत कर्मियों ने फॉल्ट ढूंढ़ने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद करीब एक बजे दिन में सप्लाई बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed