फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to fault in cable, investigation was disrupted in the medical college, patients remained worried.

Deoria News: केबल में फाल्ट होने से मेडिकल कॉलेज में बाधित रही जांच, परेशान रहे मरीज

Mon, 15 Jul 2024 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Due to fault in cable, investigation was disrupted in the medical college, patients remained worried.
मेडिकल कॉलेज में बिजली नही होने से बंद पडी एक्स रे मशीन।संवाद
- करीब चार घंटे रही ठप रही आपूर्ति, बिजली की आवाजाही से हुई दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। केबल में फाल्ट होने से मेडिकल कॉलेज में रविवार को विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे जांच का कार्य बाधित रहा। डिजिटल एक्स-रे, पैथाेलाॅजी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट नहीं मिली। करीब चार घंटे तक आपूर्ति न होने और बिजली की आवाजाही से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। इमरजेंसी के कुछ मरीजों को एक्स-रे के लिए निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बिजली व्यवस्था खस्ताहाल है। आए दिन फाल्ट होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जांच ठप होने से मजबूरी में बाहर निजी सेंटरों पर करानी पड़ती है। रविवार को बिजली उपकेंद्र से मेडिकल कॉलेज में आने वाला केबल बस स्टैंड के पास फाल्ट हो गया, जिससे सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद उसके आने और जाने का सिलसिला चलता रहा। 12.10 पर बिजली आई साढ़े बारह बजे चली गई। डेढ़ बजे आई तो 1.50 पर चली गई। फिर 2.10 बजे बीस मिनट के लिए आई। इसके बाद करीब चार बजे आई। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पैथालाॅजी रजिस्ट्रेशन और जांच रिपोर्ट नहीं निकल पा रही थी।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब चार बजे तक वार्ड में भर्ती पंद्रह मरीजों का ही सैंपल लिया गया, जबकि इतने मरीज लौट गए। वहीं 50 से अधिक मरीज रिपोर्ट लेने के चक्कर लगा रहे थे। उधर डिजिटल एक्स-रे कक्ष पर इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीज पहुंचे। यहां करीब 30-35 एक्स-रे ही हुआ, जबकि रोशन इकबाल, बालखिला सहित करीब 15 लोगों की जांच नहीं हुई। उन्हें निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जनरेटर की आपूर्ति न मिलने नहीं हुई जांच, बाहर कराना पड़ा
मेडिकल कॉलेज में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जनरेटर की व्यवस्था है। इसमें पीआईसीयू, वार्ड, एक्स-रे, ओपीडी सहित अन्य विभागों को अलग-अलग जनरेटर से जोड़ा गया है। रविवार को बिजली न रहने पर वार्ड, पीआईसीयू में आपूर्ति की गई, लेकिन एक्स-रे और पैथालाॅजी रजिस्ट्रेशन कक्ष में सप्लाई नहीं दी गई, जिससे मरीजों और तीमारदारों को निशुल्क सुविधा का लाभ नहीं मिल सका। इमरजेंसी के मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जहां उन्हें 400-600 रुपये खर्च करना पड़ा, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ा।
--------------
- सास तेतरी देवी शहर के न्यू कॉलोनी मोहल्ला की हैं। दुर्घटना में चोट लगने की वजह से इमरजेंसी लेकर आया। डॉक्टर ने कंधा और सीने का एक्स-रे कराने के लिए भेजा, लेकिन बिजली न होने से जांच ठप है। जनरेटर भी नहीं चल रहा है। इससे परेशानी हो रही है। मरीज को लेकर कहां जाएं। अब बिजली आने का इंतजार करना पड़ेगा। यहां व्यवस्था ठीक होनी चाहिए।

-विजय यादव, हरपुर कला
--------------
पैर में चोट लगी थी। आज दर्द होने लगा। रविवार होने कारण इमरजेंसी पर इलाज कराने पहुंचा, जहां डॉक्टर ने एक्स-रे के लिए भेजा। यहां चौबीस घंटे जांच की व्यवस्था है, लेकिन बिजली न रहने पर जांच ठप हो गई है। अस्पताल में अन्य जगह जनरेटर से सप्लाई दी गई है, लेकिन यहां न दिए जाने से इंतजार करना पड़ रहा है। आधे घंटे से बिजली आने का इंतजार कर रहा हूं।

-विशाल, उमानगर
------------
कोट
केबल में फाल्ट होने की वजह से अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। जनरेटर से कार्य किए गए। कुछ देर के लिए कार्य प्रभावित रहा। फाल्ट ठीक करने में बिजली विभाग जुटा था। शाम को आपूर्ति बहाल हो गई। एक्स-रे सेंटर में जनरेटर से सप्लाई नहीं थी तो इलेक्ट्रिशियन से पूछताछ की जाएगी। हालांकि उसने सभी जगह सप्लाई देने की बात कही है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed