{"_id":"66c4e6156894da92a40ffa64","slug":"due-to-crowd-the-gateman-had-to-stop-the-train-at-the-outer-by-showing-red-flag-deoria-news-c-208-1-deo1004-133237-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भीड़ के चलते गेटमैन को लाल झंडी दिखाकर आउटर पर रोकनी पड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भीड़ के चलते गेटमैन को लाल झंडी दिखाकर आउटर पर रोकनी पड़ी ट्रेन
विज्ञापन
भटनी नगर के बाईपास रेलवे क्रासिंग पर लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को आउटर पर रोकता गेटमैन ..फोटो स्रोत
- आरपीएफ -जीआरपी ने भीड़ नियंत्रण कर गेट बंद कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। रक्षा बंधन के दिन शुभ मुहूर्त के वक्त अचानक सड़कों पर बड़ी संख्या में लोगों के निकलने पर हर तरफ जाम की समस्या बनी रही। भीड़ को नियंत्रित कर आवागमन सुचारू रूप से करने में देर रात तक पुलिस के पसीने छूट गए। वहीं सोमवार की शाम नगर के बाईपास रेलवे क्राॅसिंग पर भीड़ के चलते गेटमैन को लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोकनी पड़ी। बाद में जानकारी पर पहुंची आरपीएफ टीम के प्रयास के बाद गेट बंद हुआ इसके बाद ट्रेन को निकाली गई, जिससे हादसा होने से बच गया।
पंचांग में सोमवार को रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त डेढ़ बजे के बाद बताया गया था। ऐसे में दोपहर तक सड़कें खाली रही, लेकिन जैसे ही शुभ मुहूर्त का समय आया सड़कों पर अचानक गाड़ियों की भीड़ बढ़ गईं। इसके कारण नगर के पक्का पुल, गांधी चौक, नुरीगंज बाजार, 115 नंबर रेलवे ढाला, आदर्श चौराहा आदि जगहों पर जाम लग गया। लोग घंटों जाम में परेशान रहे। हालांकि जगह- जगह पुलिस टीम मौजूद होकर आवागमन सुचारू रूप से कराने का प्रयास किया। शाम करीब साढ़े पांच बजे नगर बाईपास रोड 115 नंबर रेलवे क्राॅसिंग पर मौजूद गेटमैन को वाराणसी की ओर से काशी एक्सप्रेस की आने की सूचना मिली।
गेटमैन क्राॅसिंग का फाटक बंद करने का प्रयास करने लगा लेकिन लोग रुकने को तैयार नही थे। ऐसी दशा में कोई हादसा न हो इसके लिए गेटमैन ने लाल झंडी दिखाकर काशी एक्सप्रेस को आउटर पर रोक दिया और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी। जानकारी पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने लोगों को समझा बुझाकर फाटक बंद कराया। इसके बाद ट्रेन को भटनी रेलवे स्टेशन पर लाया गया। इसके कारण करीब एक घंटे ट्रेन जहां आउटर पर खड़ी रही वही घंटो लोग क्राॅसिंग के दोनों तरफ जाम में परेशान रहे।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक उपेंद्र चौबे ने बताया कि त्योहार में भीड़ के चलते सड़क पर भीड़ होने से गेटमैन को फाटक बंद करने में परेशानी हुई थी। बाद में आरपीएफ भेज समस्या समाधान किया गया।