{"_id":"64fe1be6b024a0deb8030797","slug":"due-to-breaking-of-khajuriya-rajwaha-water-entered-the-sub-centre-supply-to-350-villages-stopped-deoria-news-c-208-1-deo1001-6734-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खजुरिया रजवाहा टूटने से उपकेंद्र में घुसा पानी, 350 गांवों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खजुरिया रजवाहा टूटने से उपकेंद्र में घुसा पानी, 350 गांवों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा बिजली उपकेंद्र के सामने खजुरिया रजवाहा का बंधा ओवर फ्लो होकर टूट गया, जिससे नहर का पानी उपकेंद्र के परिसर में घुस गया, इसकी वजह से क्षेत्र के 350 गांवों की आपूर्ति करीब सुबह से बाधित है। बिजली सप्लाई ठप होने से क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर उपकेंद्र में लगा पथरदेवा फीडर का केबल भी ब्लास्ट हो गया है, इससे दुरुस्त करने कर्मचारी लगे रहे।
तरकुलवा सब स्टेशन के पास खजुरिया रजवाहा शुक्रवार रात में ओवरफ्लो होकर अचानक टूट गया, जिससे नहर का पानी उपकेंद्र परिसर में घुस गया। पानी घुसने से उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में नमी हो गई। बिजली कर्मियों को आनन-फानन में उपकेंद्र के चारों फीडरों को बंद करना पड़ा। इसके पहले ही पथरदेवा फीडर का केबल ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते क्षेत्र के तरकुलवा, पथरदेवा, कंचनपुर आदि कस्बों सहित लगभग 350 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने पंपिंग सेट मशीन लगाकर उपकेंद्र परिसर से पानी निकलवाना शुरू कर दिया।
उधर नहर विभाग के जेई एके चौरसिया ने मजदूर लगा कर नहर के बंधे को ठीक कराने का कार्य शुरू कराया। उधर रोज-रोज ब्रेकडाउन व फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित होने नगर से लेकर गांव तक हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों व निगम के अफसरों से तरकुलवा की जर्जर विद्युत व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की है। जेई संदीप कुमार ने बताया कि उपकेंद्र के परिसर से पानी निकलवा कर अविलंब आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।