फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Drunken youths attacked the outpost in-charge and home guards.

Deoria News: नशे में धुत युवकों ने चौकी प्रभारी और होमगार्डों पर किया हमला

Thu, 11 Dec 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Drunken youths attacked the outpost in-charge and home guards.
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। यूपी-बिहार सीमा से सटे स्थित बिहार के स्याही पुल चेकपोस्ट पर शराब के नशे में धुत कुछ युवक अवर निरीक्षक मद्य निषेध से उलझ गए। बात बढ़ने के बाद युवक अवर निरीक्षक और उनके साथ के हमराहियों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिए। मामले में चार युवकों पर मैरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमें तीन को अवर निरीक्षक ने राहगीरों की सहायता से काबू में करके मैरवा पुलिस को सौंप दिया, वहीं एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्याही पुल चेकपोस्ट पर राजीव रंजन शुक्ला चौकी इंचार्ज एवं होमगार्ड हरिशंकर शाह व रामजी कुमार राम तैनात थे। इस दौरान यूपी की ओर आ रही एक बोलेरो को चेकिंग के लिए रोका तो ड्राइवर ने गाड़ी धीमी कर कहा कि हमारी गाड़ी को कोई नहीं रोकता है। चेकिंग की बात कहने पर गाड़ी में बैठे सभी लोग भड़क कर गाली देते हुए गाड़ी से नीचे उतर आए और चेकिंग दल से धक्का मुक्की करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने गाड़ी से डंडे निकाल कर हमला कर दिया। जिससे अवर निरीक्षक और दोनों होमगार्डों को काफी चोटें आईं हैं। हमलावरों पर नेमप्लेट पढ़कर जाति सूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाया गया है। राहगीरों की मदद से चौकीप्रभारी और उनके दल ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया। तीनों हमलावरों की पहचान नौशाद अंसारी, इश्तेखार अंसारी, मो कुदुस अंसारी निवासी हरपुर थाना आंदर जिला सिवान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मैरवा एसओ संजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed