{"_id":"68a8c19e78181f22ee0f47a5","slug":"drunkards-turned-the-temple-of-education-into-a-bar-questions-are-being-raised-on-the-department-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-161418-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिक्षा के मंदिर को शराबियों ने बना दी मधुशाला, विभाग पर उठने लगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिक्षा के मंदिर को शराबियों ने बना दी मधुशाला, विभाग पर उठने लगे सवाल
Sat, 23 Aug 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखूंदू/सलेमपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़री बाजार को कुछ शराबियों ने मधुशाला बना दिया है। स्कूल के बरामदे में मटन और शराब का पार्टी की गई।
इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए विभाग ने इसकी शिकायत खुखुंदू पुलिस से की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। शिकायत के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय को कुछ अराजक तत्वों ने मधुशाला बना दिया है।
स्कूल बंद हो जाने के बाद शाम को चारपाई लगाकर बरामदे में मछली और मांस बनाते हैं। इसके पूर्व में यहां तैनात रहे प्रधानाध्यापक ने अराजक तत्वों के आतंक को देखते हुए कुछ दिनों तक गांव के एक शख्स को चौकीदार के रूप में देखरेख करने के लिए रखा था। उनके जाने के बाद जब जयप्रकाश भारती प्रधानाध्यापक हुए तो उन्होंने चौकीदार को हटा दिया।
इसके बाद पुनः अराजक तत्वों द्वारा यह कार्य शुरू कर दिया गया। इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया और खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर प्रधानाध्यापक जयप्रकाश भारती ने खुखुंदू पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
आरोप है कि 21 अगस्त को विद्यालय संचालन के पश्चात स्कूल के बगल में रह रहे कुछ अराजक तत्वों द्वारा स्कूल के बरामदे में चारपाई डालकर शराब और मटन की पार्टी की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुट गई। प्रधानाध्यापक जयप्रकाश भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार को बारिश होने के चलते में गेट का ताला नहीं बंद हो पाया था।
इसका फायदा उठाकर कुछ अराजक तत्वों ने बरामदे में घिनौना कृत की है। कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है।