{"_id":"61b8e0140f2c7125ce5b4122","slug":"drunk-youths-attacked-during-door-worship-deoria-news-gkp4198961124","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारपूजा के दौरान नशे में धुत्त युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारपूजा के दौरान नशे में धुत्त युवकों ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारपूजा के दौरान नशे में धुत्त युवकों ने किया हमला
रुद्रपुर। कैथवलिया गांव में आई बरात में मनबढ़ युवकों ने नशे की हालत में जमकर उधम मचाया। इससे वहां भगदड़ मच गई। चार लोग घायल हो गए। बीचबचाव करने आया एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सोमवार को कैथवलिया गांव में बरात आई थी। रात करीब नौ बजे द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। कुछ युवक बरात में डांस कर रहे लोगों के पास पहुंच कर धक्का-मुक्की करने लगे। आरोप है कि युवक बरात में भोजन कर रहे लोगों से बदसलूकी करने लगे। युवकों को कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास तो वे उनसे उलझ गए।
युवकों ने गांव के चार लोगों को कुर्सियों को पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान गांव के चंद्रशेखर पांडेय भी बीच बचाव करने लगे। युवकों ने बांस से उन्हें पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भीड़ के गुस्सा होने पर युवक फरार हो गए। घायल चंद्रशेखर की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपित युवक डाला गांव के बताए जा रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।