फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   drunk wine with friends died in deoria

Deoria News: दोस्तों के साथ बैठकर युवक ने जमकर पी शराब, तबीयत खराब होने से हुई मौत

Mon, 03 Oct 2022 09:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 09:17 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक ट्रक पर रहने के दौरान उसे दो हजार रुपये मिले थे। इसके बाद तीन दिनों पूर्व उसने गांव के कुछ दोस्तों के साथ पड़री बाजार में छक कर शराब पी। घर आने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए।  जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
drunk wine with friends died in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के धोबी गांव में रविवार को एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व गांव के दोस्तों के साथ छक कर शराब पीने के बाद वह बीमार पड़ गया था। जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजन घर लाए थे। उधर, इकलौते बेटे की मौत के बाद माता- पिता बेसुध हैं।
विज्ञापन


धोबी गांव निवासी उमेश यादव का इकलौता बेटा मनीष यादव था। पहले वह घूमकर आइसक्रीम बेचता था। इसी बीच उसने माता-पिता की रजामंदी से प्रेम विवाह कर लिया। हालांकि, पत्नी दो साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई। तबसे वह तनाव में आ गया। वर्तमान समय में वह ट्रक पर रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्रक पर रहने के दौरान उसे दो हजार रुपये मिले थे। इसके बाद तीन दिनों पूर्व उसने गांव के कुछ दोस्तों के साथ पड़री बाजार में छक कर शराब पी। घर आने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। इलाज के बाद तबीयत में सुधार होने पर घर लेकर चले आए। रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस बुलाई गई। तब तक मनीष ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद मां धर्मावती देवी बेसुध पड़ी हैं। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मनीष की तीन दिन पहले शराब पीने के बाद अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के बाद घर आ गया था। फिर तबीयत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे। तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed