{"_id":"5dc5a9a48ebc3e5b0717e5ac","slug":"drugs-seized-deoria-news-gkp328553645","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रही थी दवा की दुकान, दवाएं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चल रही थी दवा की दुकान, दवाएं जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लाइसेंस चल रही थी दवा की दुकान, दवाएं जब्त
सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद ड्रग निरीक्षक ने की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लार नगर के पिपरा चौराहा स्थित दो मेडिकल स्टोर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार की शाम छापेमारी की। जांच में दोनों दुकानों के पास लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने कुछ दवाओं के सैंपल लेकर जांच को भेज दिया। अन्य दवाएं जब्त कर पुलिस को सौंप दी गई है। पिपरा चौराहे पर बिना लाइसेंस दवा की दुकान चलाए जाने की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी। गुरुवार की शाम औषधि निरीक्षक जयसिंह के नेतृत्व में टीम जांच को पहुंची। टीम ने दोनों दुकानों के लाइसेंस, खरीद-बिक्री का रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज खंगाले। देर शाम तक चली जांच के दौरान दोनों दुकानों के पास लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने दोनों दुकान से चार दवाओं का सैंपल लिया। दुकान से बरामद हुई अन्य दवाओं को जब्त कर पुलिस कस्टडी में दे दिया गया। दुकानदार को फिर दुकान न खोलने की हिदायत दी गई। डीआई जय सिंह ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। संचालकों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया जाएगा।