फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Drug addiction is pushing the youth towards crime.

Deoria News: नशे की लत युवाओं को धकेल रही अपराध की ओर

Fri, 07 Aug 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 07 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction is pushing the youth towards crime.
भटनी। युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय बनती जा रही है। हाल के दिनों में चोरी, लूट, मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में नशे की लत का पहलू सामने आने के बाद अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है। नशे की लत के चलते भाटपार रानी, सलेमपुर के बाद भटनी में किशोर की हत्या लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी सुशील साहनी का शव 30 मई को सवरेजी स्थित छोटी गंडक नदी में मिला। पुलिस जांच में दोस्तों के साथ नशा करना और फिर विवाद में मारकर नदी में फेंकने का मामला सामने आया था। आरोपी जेल में है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ही सलेमपुर कोतवाली के पिपरा नाजिर में जमीन विवाद में नशे में धुत युवक ने मां सनकेशा देवी की ईंट से प्रकार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद भटनी में सागर वाल्मीकि की हत्या भी नशे के विवाद में हो गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से आम लोगों में युवाओं में बढ़ती नशे की लत ने चिंता में डाल दिया है। नशे की पूर्ति के लिए चोरी, लूट अन्य अपराध की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों पर लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अभिभावक बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखें। कहीं भी नशे से जुड़ी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed