{"_id":"6824e26da8789b4fb607a285","slug":"drug-addict-beats-son-beats-mother-too-when-she-comes-to-complain-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-153564-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नशेड़ी ने बेटे को पीटा, शिकायत करने पहुंची मां की भी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नशेड़ी ने बेटे को पीटा, शिकायत करने पहुंची मां की भी पिटाई
Thu, 15 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 15 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। मंगराईच गांव में नशे में धुत्त एक शख्स ने बालक की पिटाई कर दी। जब उसकी मां उलाहना देने आरोपी के घर गई तो उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, मंगराईच गांव निवासी चिंता देवी पत्नी मनोज राजभर का नौ वर्षीय बेटा अमित कुमार बुधवार को घर के दरवाजे पर खेल रहा था। आरोप है कि सुबह करीब 11 बजे गांव का एक शख्स शराब पीकर आया और खेल रहे बच्चों को गाली देने लगा। बच्चे इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच अमित उसकी गिरफ्त में आ गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
वह घर पहुंचा और मां से पूरी बात बताई। मां आरोपी के घर उलाहना देने गई तो उसने महिला की भिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर 112 नंबर पुलिस पहुंची थी। हालांकि, आरोपी कहीं छिप गया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है।