फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   drowned in the river

स्याही नदी में डूबने से मजदूर की मौत

Fri, 21 Aug 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
drowned in the river
स्याही नदी में डूबने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

- मछली मारने के लिए स्याही नदी में गया था देवेंद्र
भाटपाररानी (महराजगंज)। खामपार थानाक्षेत्र के नवादा ग्राम पंचायत के सिसवनिया टोला निवासी एक मजदूर की शुक्रवार को स्याही नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मजदूर के मौत की सूचना पर परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिसवनिया के रहने वाले देवेंद्र गोंड़ 35 गांव से पूरब स्थित कड़सरवा बुजुर्ग गांव के पास स्याही नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान देवेंद्र अचानक गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा। उसके साथ गए अन्य युवकों ने शोर मचाना शुरू किया और गांववालों की भीड़ एकत्र हो गई। खोज करने के कुछ देर बाद युवक का शव बरामद हुआ। परिवारवाले उसे लेकर एक स्थानीय चिकित्सक के पास गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष खामपार वीरबहादुर सिंह ने बताया कि परिवारवालों के अनुरोध पर शव का पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया गया। वे पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। मजदूर देवेंद्र तीन भाइयों में छोटा था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो अन्य बड़े भाई जयनारायण व हरेंद्र भी मजदूरी करते हैं। घटना के बाद मजदूर की मां गुलाबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय समाजसेवी जटाशंकर सिंह ने मजदूर के परिवारवालों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed