फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   drowned in ribulet

नाले में गिरकर मासूम की मौत, कोहराम

Fri, 16 Oct 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
drowned in ribulet
नाले में गिरकर मासूम की मौत, कोहराम
विज्ञापन

कपरवार। बेलडाड़ गांव निवासी विमलेश्वर का पुत्र राजित प्रजापति शुक्रवार को दरवाजे पर खेल रहा था। वह अचानक लापता हो गया। राजित के घर में न मिलने पर लोग उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। शंका के आधार पर परिजन घर के निकट बह रहे नाले में उसकी तलाश शुरू कराई तो उसका शव बरामद हुआ। राजित की मौत की खबर मिलते ही मां उषा देवी रोते विलखते हुए गिर पड़ीं। घर में कोहराम मच गया। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।

माता-पिता का इकलौता पुत्र था राजित, लॉकडाउन में आया था गांव
कपरवार। बेलडाड़ गांव में दरवाजे के सामने गए नाले में गिरने से मासूम राजित(5) की मौत हो गई। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। राजित लॉकडाउन में पिता के साथ गांव आया था। बेलडॉड़ गांव निवासी विमलेश्वर बाहर किसी कंपनी में मजदूरी करता है। जहां वह अपने बच्चों के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के कारण फैक्ट्रियों के बंद हो जाने से विमलेश्वर परिवार के साथ गांव चला आया था। लेकिन उसे क्या पता था कि वैश्विक महामारी में गांव आना उसके पुत्र के मौत का कारण बनेगा। राजित की मौत से घर का चिराग बुझ गया। जबकि तीन साल की बहन रोशनी भाई की मौत से अनजान थी जिसे देख लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed