फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   drowned during bathing in pond

पोखरे में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

Sat, 17 Apr 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
drowned during bathing in pond
पोखरे में नहाते समय युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

गड़ेर। क्षेत्र के शिवपुर गांव स्थित एक पोखरे में जगत राजभर (23) पुत्र स्व.दिनेश नहाने के दौरान डूबने लगा। उसे डूबता देख जब तक लोग कुछ कर पाते, जगत गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह शव पोखरे से बाहर निकाला जा सका। जगत का शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया।

शुक्रवार को शिवपुर के हरखौली निवासी जगत राजभर गांव स्थित पोखरे में स्नान कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। संयोग से उसकी बड़ी मां लखरानी देवी ने उसे डूबता देख लिया। जब तक वह शोर मचातीं, जगत गहरे पानी में चला गया। जगत के डूबने की जानकारी होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पाकर एसआई सहेंद्र यादव भी पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह करीब एक घंटे बाद पोखरे से शव को बरामद किया। एसआई सहेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों के मांग पर शव का पंचनामा कर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed