फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dropped sindoor in sleeping time

सो रही युवती की मांग में डाल दिया सिंदूर

Mon, 18 May 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
dropped sindoor in sleeping time
सो रही युवती की मांग में डाल दिया सिंदूर
विज्ञापन

पंचायत में डेढ़ लाख रुपये में मामला रफा-दफा, पुलिस को खबर नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में सो रही युवती की मांग में सिंदूर डालने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को पंचायत ने डेढ़ लाख रुपये में रफा-दफा भी करा दिया। खास बात यह है कि क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई और पुलिस को तहरीर भी नहीं दी गई।

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव में परिवारवालों ने युवती को सोमवार की सुबह चारपाई पर बेहोशी की हालत में बंधा पाया। उसकी मांग में सिंदूर भी लगा हुआ था। यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। लोग उसके घर एकत्र होनेे लगे। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। काफी प्रयास के बाद जब युवती को होश आया तो उसने आपबीती लोगों को बताई। युवती का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने रात में चारपाई पर सोते समय बांध दिया। उसने मुझे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। हालांकि, गांव में हो रही चर्चा पर गौर करें तो युवक और युवती के बीच तीन वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। कई बार दोनों के परिवार के बीच विवाद भी हुआ है। रविवार की देर शाम एक बाइक पर दोनों को साथ देखा गया था। मौके पर जुटे लोगों ने इस मुद्दे को पंचायत से सुलझाने का निर्णय लिया। युवती पंचायत के सामने उससे शादी रचाने की बात पर अड़ गई। दोपहर तक चली पंचायत में डेढ़ लाख रुपये में युवती पक्ष को दबाव देकर समझौता करने की बात पक्की हो गई। इस संबंध में गौरीबाजार इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर बैतालपुर चौकी प्रभारी को भेजा गया है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed