{"_id":"63e68d58f370d09e0100d93f","slug":"dream-of-new-deoria-will-come-true-deoria-news-c-7-1-49512-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: 1,750 करोड़ के निवेश से नए देवरिया का स्वप्न होगा साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: 1,750 करोड़ के निवेश से नए देवरिया का स्वप्न होगा साकार
Sat, 11 Feb 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 कार्यक्रम के तहत टाउनहाल परिसर में लगे प्रदर्शनी का पूर्व मंत्री ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जनपद में 1,750 करोड़ के निवेश से उद्यमियों का नए देवरिया का स्वप्न साकार हो सकेगा। जनपद में बड़े स्तर पर निवेश की संभावना को देखते हुए जिला स्तरीय निवेश कुंभ का आयोजन शुक्रवार को टाउनहॉल ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें निवेश सारथी पोर्टल पर 165 निवेशकों ने 1,750 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है। इससे लगभग 5,500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को लोगों ने सुना और प्रदेश की विकास की नई गाथा के साक्षी बने।
उद्यमियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सार्थक पहल की है। जनपद में एग्रो बेस्ड नए उद्यम स्थापित होने से लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही किसानों को भी उनके उपज की अच्छी कीमत मिलेगी। उन्होंने उसरा बाजार में स्थापित औद्योगिक आस्थान के विस्तार के लिए भी आश्वस्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर समिट प्रदेश की विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की सेक्टर स्पेसिफिक नीतियों ने विभिन्न उद्योगों को प्रोत्साहन दिया है। देश का हर छठां नागरिक यूपी का है। ऐसे में प्रदेश में उपभोक्ताओं की बड़ी तादाद मौजूद है, जो निवेशकों को लुभाने में सक्षम है।
कुशल मानव संसाधन, एक्सप्रेस-वे का जाल, एयरपोर्ट, वाटर-वेज, विद्युत, उर्वरा भूमि सहित वह सब कुछ उपलब्ध है, जो विनिर्माण उद्योग की पहली शर्त है। कहा कि जनपद में 1952 में पहला औद्योगिक क्षेत्र स्थापित हुआ था। जनपद की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थिति विभिन्न उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल है। जनपद में पूर्वांचल का ग्रोथ इंजन बनने की संभावना है। जिला प्रशासन उद्यमियों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। डीएम ने औद्योगिक आस्थान उसरा बाजार में हाल के दिनों में हुए परिवर्तन का उल्लेख भी किया।
विज्ञापन
एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की मजबूत स्थिति है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए कारगर उपाय किए गए हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ी है। अपराधियों का मनोबल गिरा है। निवेशक प्रदेश में खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने उद्यमियों से इंवेस्टमेंट फ्रेंडली नीतियों का लाभ उठाने को कहा।
सरकार हर तरह से कर रही उद्यमियों का सहयोग : जेपी जायसवाल
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष जेपी जायसवाल ने 30 साल के अनुभव को साझा किया। कहा कि पहली बार अनुभव हो रहा है कि सरकार हर तरह से उद्यमियों का सहयोग कर रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मेहनत का ही परिणाम है कि प्रदेश में दुनिया भर से निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने एमएसएमई नीतियों में सरलीकरण किया है, जिससे लघु एवं मध्यम उद्योग को अच्छा खासा लाभ होगा। उन्होंने पीपीपी मॉडल पर निजी क्षेत्रों को औद्योगिक आस्थान स्थापित करने की नीति को प्रोत्साहन देने की सराहना की।
उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि निवेश सारथी पोर्टल पर 165 निवेशकों ने प्रस्ताव दिया है। इससे लगभग 5500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
इस दौरान सीएमओ डॉ राजेश झा, उद्यमी विनीत कुमार शाही, सीआईए देवरिया के अध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्ता, उपायुक्त जीएसटी पंकज लाल, डीएचओ राम सिंह, सीवीओ अरविंद कुमार वैश्य सहित बड़ी संख्या में उद्यमी व युवा मौजूद रहे।