फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dr. Rajni became the President of Indian Dental Association

Deoria News: इंडियन डेंटल एसोसिएशन की अध्यक्ष बनीं डॉ. रजनी

Sun, 14 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rajni became the President of Indian Dental Association
देवरिया। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को शहर के रामलीला मैदान रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुआ। इसमें डॉ. रजनी सिंह को अध्यक्ष, डॉ. शशांक सिंह को सचिव और डॉ. अंकिता राय को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव के बाद सभी सदस्यों ने नवचयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. आरपी शाही ने अपना कार्यभार डॉ. रजनी सिंह को सौंपा। वहीं डॉ. अविनाश चौरसिया को अध्यक्ष निर्वाचित चुना गया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर डॉ. गुंजन गुप्ता एवं डॉ. पवन सिंह निर्वाचित हुए। डॉ. सचिन जायसवाल को संयुक्त सचिव, डॉ. सुनील मल्ल को जर्नल एडिटर, डॉ. प्रगति गौर को सीडीई कन्वेनर, डॉ. रोहित सिंह एवं डॉ. सुधांशु प्रजापति को सीडीएच कन्वेनर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य इकाई एग्जीक्यूटिव कमेटी के लिए डॉ. आरपी शाही, डॉ. विकास पांडेय एवं डॉ. नितीश राय को चुना गया। स्थानीय एक्जीक्यूटिव कमेटी के लिए डॉ. आशुतोष मुरझानी, डॉ. एसएस गुप्ता, डॉ. नील रतन बरनवाल को चुना गया। वूमेन डेंटल काउंसिल के चुनाव में डॉ. रत्नावली त्रिपाठी को अध्यक्ष तथा डॉ. श्वेता चौरसिया व डॉ. अदिति यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। डॉ. संजय मिश्रा और डॉ. जेके राय की देखरेख में चुनाव हुआ।

डेंटल एजुकेशन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता सरस्वती डेंटल कॉलेज लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. सुप्रतिम त्रिपाठी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया डॉ. अनिल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया। सीएमओ ने देवरिया व कुशीनगर के 40 चिकित्सकों को दांतों के आधुनिक उपचार की विधि पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed