Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dr. Pushpa will be honored with Mahadevi Verma Nagari Samman

Deoria News: महादेवी वर्मा नागरी सम्मान से सम्मानित होंगी डॉ. पुष्पा

Thu, 05 Mar 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 05 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dr. Pushpa will be honored with Mahadevi Verma Nagari Samman
महादेवी वर्मा नागरी सम्मान के लिए चयनित डॉ. पुष्पा सिंह विसेन
देवरिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को नागरी प्रचारिणी सभा में आठ मार्च को प्रख्यात साहित्यकार डॉ. पुष्पा सिंह विशेन को महादेवी वर्मा नागरी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. पुष्पा को सम्मान के तहत सात हजार रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्नन एवं अंग वस्त्र भेंट दिया जाएगा। नागरी प्रचारिणी सभा के मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. पुष्पा को यह सम्मान सभा की ओर से दिया जाएगा। डॉ. पुष्पा सिंह का जन्म 1969 में जिले के लार कस्बा में हुआ। उन्होंने स्नातक की शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा कानपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त किया है। इनकी प्रमुख कृतियों में दर्द के गलियारे, यादों के पर्दे, तुम बिन, मेघाजंलि, तन्हाई का मंजर, निखरे कुंदन, बोलते शब्द आदि हैं। डॉ. पुष्पा गाजियाबाद में रह रही हैं। इन्हें दिल्ली अकादमी द्वारा साहित्यिक कृति, मध्यप्रदेश द्वारा तुलसी अकादमी का तुलसी सम्मान, प्रभा संस्था कौशानी उत्तराखंड का राष्ट्र गौरव सम्मान, भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा बिहार कविरत्न सम्मान एवं इण्डियन कल्चरर सोसाइटी पंजाब से सम्मान प्राप्त हैं। इसके अलावा सामाजिक एवं साहित्यिक सेवाओं के लिए इन्हें कई और भी सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed