{"_id":"61d4908163b98169d13c218c","slug":"dpro-inspectied-booth-wrong-inforamation-disclosed-deoria-news-gkp422492791","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रामक सूचना देना सेक्रेटरी को पड़ा महंगा, डीपीआरओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रामक सूचना देना सेक्रेटरी को पड़ा महंगा, डीपीआरओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रामक सूचना देना सेक्रेटरी को पड़ा महंगा, डीपीआरओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश
रुद्रपुर। मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सूचनाओं की भ्रामक रिपोर्टिंग के आरोप में डीपीआरओ ने सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बीडीओ ने सेक्रेटरी से दो दिन में जवाब मांगा है।
डीपीआरओ अवनीश कुमार ने मंगलवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। तमाम बूथों पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद सूचना में सब कुछ ठीक बताया गया है। डीपीआरओ दोपहर दो बजे कुरैती गांव के मतदेय स्थल पहुंचे। वहां मूलभूत सुविधाओं में तमाम खामियां मिलीं। पोलिंग बूथ पर रैंप, शौचालय और मतदान स्थल पर जाने वाला रास्ता खराब पाया गया। गलत सूचना देने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सेक्रेटरी अजय कुमार गुप्त ने अपनी रिपोर्ट में मतदेय स्थल पर सभी सुविधाओं के दुरुस्त होने की रिपोर्टिंग की है। जबकि धरातल पर कोई काम ठीक नहीं है। सेक्रेटरी ने चुनाव आयोग के महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही की है। भ्रामक सूचना देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बीडीओ को खुद मतदेय स्थलों का दौरा कर स्थलीय सत्यापन के निर्देश दिए। डीपीआरओ के निर्देश पर बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस देकर दो दिन जवाब मांगा है। निरीक्षण के दौरान एडीपीआरओ तकनीकी श्रवण कुमार, एडीओ पंचायत धीरेंद्र सागर मौजूद रहे।