फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dozens of trees and 40 poles fell, disrupting power supply.

Deoria News: 40 खंभे सहित दर्जनों पेड़ गिरे, बिजली व्यवस्था ठप

Sun, 05 Oct 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 05 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dozens of trees and 40 poles fell, disrupting power supply.
बारिश के चलते शहर के अमेठी मार्ग पर गिरा पेड़
- जेई के साथ कर्मी कर रहे पेट्रोलिंग, तेज हवा व बारिश से फसलों को हुआ नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। तेज हवा एवं बारिश के कारण पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए। 40 खंभे गिरने से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। फसलों को भी क्षति हुई है।

शुक्रवार की पूरी रात बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से क्षेत्र में जगह-जगह पेड़ गिर गए। कुछ प्रमुख रास्तों पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। गौरीबाजार के ग्राम पथरहट स्थित पावर हाऊस के पास हाईटेंशन तार पर पेड़ गिर गया। देवगांव के के पास खंभे व ट्रांसफाॅर्मर पर पेड़ गिर गया। ग्राम गौरी बुजुर्ग में मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

लबकनी रोड पर पेड़ गिरने से लोगों को आने-जाने में असुविधा हुई।भटौली बुजुर्ग में भी रास्ते पर पेड़ गिरा। दर्जनों पेड़ रास्ते और खंभे पर गिरे। बिजली निगम के अनुसार, गौरीबाजार में सुबह 11 बजे तक 40 खंभे गिर चुके थे। हाईटेंशन तार पर भी चार स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना है। बिजली निगम के अवर अभियंता मो. सलमान ने बताया कि कर्मचारियों के साथ वह एचटी लाइन दुरुस्त कराने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


..

एक ही साथ गिरा पेड़ व हाईटेंशन तार, शिक्षक बाल-बाल बचे

गौरी बाजार। उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथी पिपरा में तैनात सहायक शिक्षक विनय शुक्ल बाल-बाल बच गए। शनिवार की सुबह वह स्कूल जा रहे थे। चौरीचौरा के पास गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर अचानक पेड़ के साथ हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। शिक्षक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। विद्यालय जा रहे शिक्षक शशिनाथ सिंह व परमात्मा सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed