फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dowry harassment case registered against husband and girlfriend

Deoria News: पति व प्रेमिका पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Tue, 26 Aug 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case registered against husband and girlfriend
गौरीबाजार। क्षेत्र के उभांव गांव निवासी पूनम देवी ने पति और उसकी तथाकथित प्रेमिका पर गौरीबाजार थाने में दहेज उत्पीड़न सहित गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। विवाहिता का कहना है कि पति का एक महिला से संबंध है। दहेज की मांग को लेकर उसे गर्भावस्था के दौरान प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

पूनम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2024 में कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 मथुरा निवासी गौतमेंद्र कुमार से हुई। विवाह के बाद पता चला कि पति का पड़ोस की एक महिला से संबंध है। आपत्ति जताने पर पति और उक्त महिला ने उसके साथ मारपीट की। कमरे में बंद कर जेवरात छीन लिए। पीड़िता ने बताया कि पहले भी दोनों पक्षों के बीच रामकोला थाने में सुलह कराई गई थी। इसके बाद ससुराल पक्ष और अधिक आक्रामक हो गया। नकदी, गाड़ी व अन्य सामान की मांग को लेकर आए दिन उत्पीड़न किया जाने लगा। गर्भवस्था के दौरान भी मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पूनम अपनी मां के साथ उभांव गांव में रह रही है। हाल ही में उसने एक बच्ची को जन्म दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नंदा प्रसाद ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर उसके पति गौतमेंद्र कुमार तथा महिला शबाना खातून पर दहेज केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच उम्र का काफी अंतर है। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed