फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Don't be disappointed if the nursery gets spoiled, do vegetable farming, there will be profit

Deoria News: नर्सरी हो गई खराब तो न हों निराश, करें सब्जी की खेती, होगा मुनाफा

Sun, 09 Jul 2023 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Don't be disappointed if the nursery gets spoiled, do vegetable farming, there will be profit
- लू की चपेट में आने से खराब हो गई है धान की नर्सरी, रोपाई के लिए पौधे पड़ रहे कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। घाट मुजहना के प्रभुनाथ मिश्र ने दो एकड़ धान लगाने के लिए 28 मई को नर्सरी डाली। समय-समय पर पंपिंगसेट से सिंचाई करने के बाद भी पौधों की बढ़वार अच्छी नहीं हुई। इसके चलते तैयार पौधे डेढ़ एकड़ खेत में ही समाप्त हो गए। बाकी खेत खेत खाली होने की चिंता सता रही है। यही हाल बनकटा तिवारी निवासी शुभम पांडेय का है। इनकी नर्सरी भी लू की शिकार हो गई। अब रोपाई के लिए धान के पौधे कम पड़ रहे हैं। ऐसे किसानों को कृषि विशेषज्ञ सब्जी लगाने की सलाह दे रहे हैं।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि पॉली हाउस तकनीक का उपयोग करके टमाटर को किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है। टमाटर की मांग पूरे 12 महीने बनी रहती है। पूसा शीतल, पूसा-120, पूसा रूबी, पूसा गौरव, अर्का विकास, अर्का सौरभ और सोनाली इसकी प्रमुख देशी किस्में हैं। इसके अलावा टमाटर की कई हाइब्रिड किस्में हैं। करेले की खेती भी बारिश के मौसम में की जा सकती है। करेला स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी उपयोगी होता है। डायबिटिज वाले रोगियों को करेला खाने की सलाह दी जाती है। ये खून साफ करता है और शरीर में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक है। इसकी खेती के लिए दोमट मिट्टी उपयुक्त रहती है। अच्छे जल निकास वाली भूमि इसकी खेती के लिए अच्छी होती है। करेले की फसल के लिए 500 ग्राम बीज प्रति एकड़ पर्याप्त होता है। करेले की उन्नत किस्मों में पूसा हाइब्रिड वन, पूसा हाइब्रिड टू, पूसा विशेष आदि अधिक उत्पादन देने वाली किस्में हैं। इसके अलावा भिंडी की खेती कई प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है। इसके लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी रेतीली और चिकनी होती है। भिंडी की उन्नत किस्मों में वर्षा उपहार, अर्का अभय, परभनी क्रांति, पूसा मखमली, पूसा सावनी आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed