फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dominated in handball, displayed prowess in karate too.

Deoria News: हैंडबॉल में जमाया कब्जा, कराटे में भी दिखाया दम

Fri, 07 Aug 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 07 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dominated in handball, displayed prowess in karate too.
देवरिया। कुशीनगर जिले के रविंद्रनगर धूस स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग की हैंडबॉल और कराटे स्पर्धाएं हुई। इसमें जिले के परिषदीय स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला व मंडल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के हैंडबॉल बालिका वर्ग में देवरिया की टीम प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियन बन गई। वहीं कराटे प्रतियोगिता में देवरिया के कैफ अली ने 45-50 किग्रा भार वर्ग में और धर्मवीर यादव ने 50 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। बालिका वर्ग कराटे में दीपिका विश्वकर्मा ने सिल्वर मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

हैंडबॉल बालिका वर्ग में रानी यादव, खुशी विश्वकर्मा, दीपिका विश्वकर्मा, राधा चौहान, रीतिका कुमारी, कामिनी और रूपाली गोंड़ राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं। वहीं हैंडबॉल बालक वर्ग में चार खिलाड़ी चन्दन, धर्मवीर यादव और अलतमश शेख का चयन हुआ। कराटे में कैफ अली एवं धर्मवीर यादव ने जीत दर्ज कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। खिलड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना उपेन्द्र कुमार, जिला व्यायाम शिक्षिका शर्मीला यादव, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आदित्यनाथ यादव, मुकेश राम, संदीप गौतम, सुभाष चंद्र यादव, खेल अनुदेशक राकेश, पवन यादव आदि ने शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed