{"_id":"68a234c933cff283b3052ca2","slug":"dole-procession-was-monitored-with-drone-camera-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-161022-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ड्रोन कैमरे से की गई डोल जुलूस की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ड्रोन कैमरे से की गई डोल जुलूस की निगरानी
Mon, 18 Aug 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
लार में मेले के दौरान निकला डोल जुलूस।
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नगर में रविवार को परंपरागत तरीके से डोल जुलूस निकाली गई। जगह-जगह मटकी फोड़ी गई। भव्य झांकी का प्रदर्शन हुआ।
डोल जुलूस लक्खू मोड़ से शुरू होकर यूसुफ रोड होते हुए चौक वार्ड पहुंची। देर शाम आरती के बाद समापन हो गया। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। ड्रोन कैमरे से मेले की निगरानी भी की गई।
घारी वार्ड, सोनराबारी, गयागीर वार्ड आदि जगहों से होते हुए डोल जुलूस लक्खू मोड़ पहुंची। यहां से डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर थिरकते हुए जुलूस में शामिल युवा नगर के मुख्य तिराहे पर पहुंचे। उधर, चनुकी मोड़ से भी डोल जुलूस पहुंची। सभी डोल एक साथ कतार में होकर चल रहे थे। प्रत्येक डोल के साथ पुलिसकर्मी भी चल रहे थे।
कड़ी सुरक्षा में डोल जुलूस नगर के यूसुफ रोड होते हुए पूरब मोहल्ला स्थित पूर्व चेयरमैन सत्यवंती गुप्ता के आवास पर पहुंची। श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
इस दौरान रास्ते में 12 से अधिक जगहों पर बांधे गए मटके को उत्साहित गोविंदाओं की टोली फोड़ते हुए धीरे-धीरे चौक में पहुंची। अंत में झांकी व डोल जुलूस में विजेता बनीं दो टीमों को शील्ड दिया गया।
इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ वहीं चौक में मेला भी लगा रहा। सुरक्षा के लिहाज से एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, सीओ दीपक शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी आदि मौजूद रहे।