{"_id":"630120e2b88e0c5f2f2db4b2","slug":"dol-juloosh-reveals-in-tight-security-deoria-news-gkp447649523","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच लार में निकला डोल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच लार में निकला डोल जुलूस
विज्ञापन
लार नगर में निकला डोल जुलूस।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा के बीच लार में निकला डोल जुलूस
लार। नगर में शनिवार को डीजे की धुन पर डोल जुलूस निकाला गया। जगह-जगह मटकी फोड़ी गई व भव्य झांकी का प्रदर्शन हुआ। डोल जुलूस लखु मोड़ से शुरू होकर यूसुफ रोड होते हुए चौक वार्ड पहुंचा। यहां आरती के बाद समापन हो गया। एहतियात के तौर पर तीन थाने और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान मुस्तैद रहे।
लार में शनिवार को डोल जुलूस धूमधाम से निकाला गया। घारी वार्ड, सोनराबारी, गया वार्ड आदि जगहों का डोल लखु मोड़ पहुंचा। यहां से डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर थिरकते हुए युवा नगर के मुख्य तिराहे पर पहुंचे। उधर, चनुकी मोड़ से भी डोल पहुंचा। वहीं जुलूस में भारत मां, कंस द्वारा फेंकी गई कन्या, सैनिकों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कड़ी सुरक्षा में डोल जुलूस नगर के यूसुफ रोड होते हुए पूरब मोहल्ला स्थित पूर्व चेयरमैन सत्यवंती गुप्ता के आवास पहुंचा। श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। यहां महिलाओं ने भगवान कृष्ण का पूजन भी किया।
रास्ते में बारह से अधिक जगहों पर बांधे गए मटके को उत्साहित गोविंदाओं की टोली इसे फोड़ते हुए धीरे-धीरे चौक में पहुंची। जहां आयोजक स्व.राधारमण सिंह के पौत्र संजय सिंह ने सभी डोलों की आरती की। अंत में झांकी व डोल जुलूस में विजेता बनीं दो टीमों को शील्ड दिया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। सुरक्षा के लिहाज से एएसपी राजेश सोनकर, सीओ देव आनंद, सीआरपीएफ के कमांडेंट राजेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। मेले के दौरान सांसद रवींद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि जगदीश यादव, भाजपा नेता बलबीर सिंह दादा, बृजेशधर दुबे, पुनीत शाही, अरुण सिंह गुड्डू, चंद्रभूषण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
घारी वार्ड के जुलूस में पीला कुर्ता रहा आकर्षण का केंद्र
घारी वार्ड से निकला डोल जुलूस में पीला कुर्ता सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। सभी युवक पीले वस्त्र पहन कर जोश के साथ जुलूस में शामिल हुए। एक साथ चल रहे सैकड़ों युवा जयघोष करते हुए आगे-आगे चल रहे थे।