फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dog terror...bites 20, one youth seriously injured

Deoria News: कुत्ते का आतंक...20 को काटा, एक युवक गंभीर

Sat, 15 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dog terror...bites 20, one youth seriously injured
खुखुंदू। कस्बे में एक कुत्ते ने खूब आतंक मचाया। बृहस्पतिवार को 28 वर्षीय युवक का प्राइवेट पार्ट काट लिया। इसके बाद नरौली खेम और बसडीला गांव के करीब 20 से अधिक लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। दो बकरियों को भी निशाना बनाया। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन




खुखुंदू कस्बे में बृहस्पतिवार को दोपहर में पागल कुत्ते ने एक 12 वर्षीय किशोरी समेत पांच लोगों को काट लिया। बाजारवासियों ने उसे भगाया तो वह गांव में जाकर सहकारी समिति पर कुछ लोगों को काटने के लिए दौड़ा लिया। किसानों ने खदेड़ा तो वह उपेंद्र बारी की बकरी को काट लिया। फिर पृथ्वी की बकरी को भी काट लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पागल कुत्ता बसडीला गांव में जा पहुंचा और वहां देर शाम को गंगा सागर मिश्रा (63), विद्या यादव (50), नरौली खेम निवासी सुप्रिया (14), इरमान खान (6), उस्मान (5), मोहम्मद असगर अंसारी (9), पूजा (12), खुशबू (10), धर्मराज (35), तौषिफ (35), रामानंद (50), प्रियल (5) आदि को काटा। फिर रात नौ बजे के करीब कुत्ता खुखुंदू चौराहे पर आ पहुंचा और यहां खाना खाकर घर से बाहर निकले भटहर निवासी इबरान हुसैन उर्फ रिंकू पर झपट्टा मारकर उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इबरान का कहना है कि कुत्ता कई बार गर्दन और सीने पर भी झपट्टा मारकर काटने की कोशिश किया। घरवालों के मारने-पीटने पर वह छोड़कर भाग निकला। घायलों का न्यू पीएचसी खुखुंदू में इलाज कराया गया, जबकि गंगासागर मिश्रा और इबरान का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है।
खुखुंदू न्यू पीएचसी चिकित्सा प्रभारी डाॅ. अंबुज यादव ने बताया कि शुक्रवार को दिन में 14 लोगों को टीटी और रैबिज का इंजेक्शन लगाकर मरहम-पट्टी किया गया।




बाजार के लोगों में दहशत
खुखुंदू। पागल कुत्ता कस्बे में छिपकर इधर-उधर रह रहा है। मौका पाते ही लोगों पर झपट्टा मारकर उन्हें अपना निशाना बना ले रहा है। शुक्रवार दोपहर में बाजार करने आयी एक महिला समेत पांच को काट लिया। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सभी को न्यू पीएचसी खुखुंदू भेजवाया। खुखुंदू चौराहे पर बाइक से बाजार करने पहुंचे राममिलन (49) को कुत्ते ने झपट्टा मारकर बाइक पर ही काट लिया। इसके अलावा विधि (60) और कुनाल (3) समेत पांच और को फिर काटा है। कुत्ते के हमले से बाजारवासियों में दहशत है। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि कुत्ता जब भी हमलावर हो रहा है तो लगातार कई लोगों को निशाना बना रहा है।




हाथ में डंडा लेकर घूम रहे लोग
खुखुंदू। स्थानीय गांव, नरौली खेम और बसडीला गांव में बच्चे हो या बूढ़े, कुत्ते के हमले से सब दहशत में हैं। ग्रामीण हाथों में डंडा लेकर आवाजाही कर रहे हैं। खुखुंदू निवासी उपेंद्र और पृथ्वी की बकरियों को पागल कुत्ते ने काट लिया। तबसे गांव में अन्य बकरी पालकों में भी दहशत है। साधन सहकारी समिति के पास उपेंद्र के दरवाजे पर परिजन और ग्रामीण हाथों में डंडा लिए पशुओं की रखवाली करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता पागल हो गया है। वह किसी को निहत्थे देख उसे दौड़ाकर काट ले रहा है। समय रहते अगर उसे पकड़ा नहीं गया तो वह सैकड़ों पशुओं को अपना निशाना बनाएगा। इसके अलावा लोगों को भी दौड़ाकर काट रहा है। बसडीला गांव में बच्चे हो या कोई अकेले घर से बाहर नहीं निकल रहा है। यही हाल नरौली खेम और खुखुंदू चौराहे पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed