फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Documents of Shivanand's wife and brother sent to the embassy.

Deoria News: दूतावास को भेजे गए शिवानंद की पत्नी व भाई के दस्तावेज

Mon, 15 Jun 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Documents of Shivanand's wife and brother sent to the embassy.
पैकौली। ओमान में जहाज पर हुए अमेरिकी बम हमले में जान गंवाने वाले सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया के शव को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। शव को स्वदेश भेजने के लिए परिजनों की ओर से भारतीय दूतावास को सत्यापन के लिए 11 पन्नों के दस्तावेज भेज गए थे। इनमें मृतक की पत्नी और छोटे भाई रामप्रवेश चौरसिया के आधार कार्ड समेत अन्य आवश्यक अभिलेख शामिल हैं। अब परिवार को सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने और शव के भारत पहुंचने का इंतजार है।
विज्ञापन

बीते 10 जून को ओमान के समुद्री क्षेत्र में एक पानी के जहाज पर हुए अमेरिकी बम हमले में शिवानंद चौरसिया की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी परिवार को दुबई रह रहे छोटे भाई रामप्रवेश चौरसिया के जरिए हुई।
विज्ञापन

रविवार को ओमान स्थित भारतीय दूतावास की ओर से शव को भारत भेजने की प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेज सत्यापन के लिए मांगे गए थे। परिवार ने दस्तावेज जुटाने का प्रयास शुरू किया, जिसके बाद सोमवार को 11 पन्नों का पूरा दस्तावेज दूतावास को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किया जाएगा। इसके बाद शव को भारत भेजने की औपचारिकताएं पूरी होंगी।
सोमवार को देवरिया के पूर्व सांसद रमारपति राम त्रिपाठी ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed