{"_id":"5910a8fa4f1c1b5524850857","slug":"doctor-on-strike-for-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक हड़ताल पर रहे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे तक हड़ताल पर रहे चिकित्सक
देवरिया
Updated Mon, 08 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल के चिकित्सक एक घंटे तक कार्य बहिष्कार पर रहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को चिकित्सक और कर्मचारी एक घंटे सांकेतिक हड़ताल पर रहे।
दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को नहीं देखा। कर्मचारियों ने भी काम नहीं किया। चिकित्सकों ने ड्यूटी के दौरान सुरक्षा की मांग की। कुछ दिन पहले जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एस राम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर सरकारी कामकाज को प्रभावित किया था। अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के बगल में पुलिस चौकी स्थापित है। यहां एक दरोगा, दो सिपाही और दो होमगार्ड की तैनाती है।
होमगार्ड भी घटना होने पर भाग जाते हैं। नाराज चिकित्सकों ने एक घंटे हड़ताल पर रहकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सीएमएस डॉ.केसी राय, डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. एके वर्मा, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ.पीएन कन्नौजिया, डॉ. सुरेश गुप्ता, मणिकांत मिश्रा, डॉ. जफर अनीस, डॉ. रामइकबाल यादव, डॉ. आरसी झा के अलावा कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।