{"_id":"68866c86f5274d02050526de","slug":"doctor-looted-tahrir-police-registered-case-of-torture-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159363-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डॉक्टर ने दी लूट की तहरीर, पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डॉक्टर ने दी लूट की तहरीर, पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का केस
Sun, 27 Jul 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। शहर के कुर्ना नाला के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी क्लीनिक संचालक डॉ. विजय कुमार मणि पर हमला कर उनसे लूटपाट की।
डॉक्टर ने सदर कोतवाली में लूटपाट की तहरीर दी, मगर पुलिस ने सिर्फ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया। इस पर डॉक्टर ने हैरानी जताई है और पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।
डॉ. विजय श्हर के कैलाशपुरी लेन नंबर तीन के निवासी हैं और महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा चौराहे पर क्लीनिक चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 8:30 बजे वह अपने कंपाउंडर प्रमोद शर्मा के साथ क्लीनिक बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे जब वह पुरवा कुर्ना नाला के पास पहुंचे तो चार-पांच बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली, उन्हें खींचकर नीचे गिरा दिया और लोहे की रॉड व लात-घूंसों से हमला कर दिया।
डॉ. विजय का आरोप है कि बदमाश उनसे 12,800 रुपये नकद और कलाई की घड़ी लूट ले गए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उन्होंने बताया कि इसी जगह पर एक माह पहले और चार दिन पहले भी उन पर हमले हो चुके हैं।
सदर कोतवाल दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई। अज्ञात चार-पांच युवकों ने डॉक्टर से मारपीट की थी। रुपये और घड़ी की लूट नहीं हुई थी। शुक्रवार को उन्होंने जो तहरीर दी, उसी पर केस दर्ज हुआ है।