{"_id":"68a8bec77c91c3cd770a261e","slug":"doctor-and-pharmacist-transferred-on-charges-of-negligence-deoria-news-c-208-1-deo1010-161410-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लापरवाही के आरोप में चिकित्सक और फार्मासिस्ट का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लापरवाही के आरोप में चिकित्सक और फार्मासिस्ट का स्थानांतरण
Sat, 23 Aug 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के सरया गांव में 14 अगस्त को सर्पदंश से युवक की मौत के मामले में आखिरकार लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई कर दी गई।
सीएमओ ने इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संजय कुमार और फार्मासिस्ट अजय कुमार का स्थानांतरण कर जांच रिपोर्ट डीए दिव्या मित्तल को भेज दी है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर की शिकायत और एसडीएम-स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद की गई है।
बता दें कि 18 वर्षीय बिट्टू कुशवाहा पुत्र अशोक को 14 अगस्त की रात में सोते समय सांप ने डस लिया था। परिवार वाले सुबह इलाज के लिए उसे पीएचसी भाटपाररानी ले गए। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजय कुमार और फार्मासिस्ट अजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया था। परिवार वालों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया। मजबूर होकर युवक को बाइक से लेकर मेडिकल कॉलेज लेे जाना पड़ा था।
विज्ञापन
युवक की मौत से आक्रोशित परिवार वाले और ग्रामीणों ने शव को स्वास्थ्य केंद्र के सामने रखकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को शांत कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक सभाकुंवर ने डीएम दिव्या मित्तल से लिखित शिकायत की थी।
रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए डॉ. संजय कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराव रुद्रपुर और फार्मासिस्ट अजय कुमार को जनपद न्यायालय स्थित चिकित्सालय से संबद्ध कर दिया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भाटपाररानी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी ने इसकी पुष्टि की है।