फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Do regular patrolling of embankments, if any deficiency is found, remove it immediately: DM

तटबंधों की नियमित पेट्रोलिंग करें, कोई कमी मिले तो उसे शीघ्र दूर करें : डीएम

Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Do regular patrolling of embankments, if any deficiency is found, remove it immediately: DM
बरहज केे महेन-केवटलिया और गायघाट तटबंधों की जांच करते डीएम   संवाद
जिलाधिकारी ने गायघाट, महेन-केवटलिया तटबंध का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मंगलवार को गायघाट व महेन-केवटलिया तटबंध का निरीक्षण किया। कहा कि मानसून को देखते हुए अधिकारी समस्त तटबंधों की नियमित पेट्रोलिंग करें। यदि कहीं कोई कमी मिले तो उसे तत्काल दूर कराएं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अस्थायी जलभराव नहीं होना चाहिए। उन्होंने तटबंधों के किनारे बसे राजस्व ग्रामों में अभियान चलाकर एफपीओ के गठन का निर्देश दिया। कहा कि किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से तटबंधों के स्लॉप पर लेमनग्रास, पॉमरोसा तथा सिट्रानेला जैसे पौधों को लगाया जाए। इनसे निकलने वाले तेल की वैश्विक मांग अधिक है, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। ये वृक्ष अपनी विशिष्टताओं के चलते तटबंधों को मजबूती प्रदान करेंगे। ये वृक्ष बहुत अच्छे कटानरोधक होते हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया को उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग से समन्वय स्थापित कर ग्राम मोहरा से इसकी शुरुआत करने का निर्देश दिया।

गायघाट के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता एनके जाडिया ने जिलाधिकारी को बताया कि तटबंध पर बाढ़ नियंत्रण की दृष्टि से पारगम्य स्पर, अर्टिकुलटिंग मैट्रेस व जियोबेग के माध्यम से कटानरोधी कार्य किया गया है। गतवर्ष तटबंध पूरी तरह सुरक्षित था। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और क्षेत्र में बाढ़ के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह से बाढ़ चौकियों के संबंध में जानकारी ली। कहा कि बाढ़ चौकी जलभराव मुक्त स्थानों को ही बनाया जाए। पशुओं के लिए चारा-भूसा की उपलब्धता, संक्रामक रोगों से रोकथाम के उपाय सहित विभिन्न विषयों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए इस दौरान एसडीएम रुद्रपुर अरुण कुमार, एसडीएम बरहज योगेश कुमार गौड़, नायब तहसीलदार जितेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed