फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Do not worry about depositing house tax, water tax, pay through Paytm, Google Pay

Deoria News: गृहकर, जलकर जमा करने के लिए न हों परेशान, पेटीएम, गूगल पे से करें भुगतान

Sun, 06 Aug 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Do not worry about depositing house tax, water tax, pay through Paytm, Google Pay
देवरिया। नगर पालिका से जुड़े गृहकर और जलकर जैसे भुगतान करने के लिए नगरवासियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे घर बैठे गूगल पे और पेटीएम के माध्यम से इन टैक्स का भुगतान कर पाएंगे। वहीं, भुगतान करने पर उन्हें छूट भी मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका ने एप तैयार कराया है। एप में मकान नंबर डालते ही सभी प्रकार के टैक्स का ब्योरा सामने आ जाएगा और गृहस्वामी बिना कार्यालय के चक्कर लगाए उनका भुगतान कर सकेगा।
विज्ञापन

पेटीएम, गूगल पे और फोन पे जैसे ऑनलाइन मोड में सभी टैक्स जमा कर गृहस्वामी छूट भी पा सकेंगे। नगर पालिका एप लांच करने के पहले उसके नामकरण की तैयारी में जुटी हुई है। इस एप के जरिए कहीं भी कोई भी व्यक्ति अपनी मकान का नंबर डालते ही सभी प्रकार की जानकारी पा सकेगा। यहां तक कि नामांतरण की भी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों विभागों की समीक्षा के दौरान निकायों को आत्मनिर्भर बनाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में नगर पालिका भी नई व्यवस्था बनाने में जुट गई है। नई योजना के मुताबिक ऑनलाइन मोड पर सभी सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। लोग अपने मोबाइल पर बिजली बिल की तरह हाऊस टैक्स, वाटर टैक्स जमा कर लेंगे, किसी को आफिस जाकर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा लोगों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस अभी घर-घर ही भेजा जाएगा। नगर पालिका के कर्मचारी नोटिस देते समय ऑनलाइन भुगतान भी ले लेंगे। नगर पालिका क्षेत्र देवरिया में इस समय 33 वार्ड हैं। विस्तारित वार्डों को लेकर करीब 35 हजार मकान हो गए हैं। नए मकानों का एप पर डाटा फीड भी किया जा रहा है। नगर पालिका को इससे भरोसा है कि महज 24 हजार घरों का टैक्स अभी तक जमा होता था। इसके होने से करीब 11 हजार भवन की संख्या बढ़ जाएगी। टैक्स चोरी पर भी लगाम कसी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
नगर पालिका परिषद ने एक एप तैयार किया है। जिसमें मकान नंबर डालते ही टैक्स के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसी माध्यम से गूगल पे और पेटीएम से टैक्स जमा कर सकते हैं। ई-नगर पालिका की वेबसाइट पर यह सुविधा मिलेगी। इससे जमा करने वालों को छूट भी मिलेगी। एप लांच करने के लिए तिथि का निर्धारण जल्द कर दिया जाएगा।
- रोहित सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed