फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm visited district hospital

डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीज को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की हिदायत

Sat, 02 Oct 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
dm visited district hospital
डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीज को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की हिदायत
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इलाज व स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानी। एमसीएच विंग में संचालित इमरजेंसी, वैक्सीनेशन, दवा स्टोर, चिल्ड्रेन वार्ड, दवा वितरण कक्ष आदि का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराएं स्वास्थ्य सुविधाएं व इलाज सुलभ कराने की हिदायत दी

डीएम सबसे पहले जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित इमरजेंसी पहुंचे। वहां की व्यवस्था तथा वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया। ओपीडी होते पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड पहुंचे। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती संभावित एईएस मरीज दो वर्षीय अनन्या के परिजन रामजीत निषाद से इलाज के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि दवा, इलाज उपलब्ध हो रहा है। दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए उनका इलाज करें। उन्होंने डेंगू को कन्फर्म करने के लिए एलाइजा की जांच अनिवार्य रूप से किए जाने एवं पैथोलॉजी में जांच किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने टाइडफाइड, कालाजार, डेंगू, चिकेनगुनिया के दैनिक जांच की स्थिति को जाना। हेल्प डेस्क पर आ रही शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली। यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ओपीडी में बुखार के मरीजों पर विशेष ध्यान देने व उच्च तापमान से पीड़ित बुखार के मरीज की जांच कराने को कहा। इलाज आदि सहित संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों पर संतोष जताया। इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. एएम वर्मा, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. एचके मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed