फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm-sp visited salempur chc

सीएचसी में भीड़ देख डीएम ने डॉक्टर की थपथपाई पीठ

Sun, 05 Sep 2021 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
dm-sp visited salempur chc
सीएचसी में भीड़ देख डीएम ने डॉक्टर की थपथपाई पीठ
विज्ञापन

सलेमपुर। डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने एसीएमओ डॉ.सुरेंद्र सिंह के साथ शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल में कोविड वैक्सिनेशन कक्ष के बाहर लंबी कतार देख डीएम काफी प्रसन्न हुए और लोगों की जागरूकता की सराहना की।

डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह के साथ शनिवार की दोपहर करीब 11 बजे सीएचसी पहुंचे। वैक्सिनेशन कक्ष की व्यवस्था को देखा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए जागरूक किया। ओपीडी कक्ष में पहुंचे जहां डॉ. बीके मिश्र का कक्ष खाली था, वे किसी कार्य से बाहर गए थे। वहीं डॉ.अरशद दो नंबर कमरे में बैठे थे, वहां मरीज नहीं थे। बगल के कमरे में डॉ. राजेश कुमार मरीज देख रहे थे। उनके कक्ष के बाहर करीब 50 से अधिक मरीज कतार में खड़े थे। डीएम ने एक ही डॉक्टर के पास इतनी भीड़ देख मरीजों से सवाल किया कि बगल के कक्ष में बैठे डॉक्टर से क्यों नहीं दिखा रहे हो तो मरीजों ने कहा कि डॉ. राजेश अच्छे डॉक्टर हैं। इस पर डीएम ने डाक्टर को बुलाकर पीठ थपथपाई और सराहना करते हुए कहा कि और मेहनत से कार्य करिए ताकि मरीज आशीर्वाद दें। इसके बाद वह मझौलीराज स्थित न्यू पीएचसी पहुंचे। वहां स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। लोगों ने डॉक्टर के न रहने तथा प्रसव केंद्र में किसी की तैनाती न होने की बात कही। डीएम ने अधीक्षक डॉ.अतुल कुमार से तत्काल प्रसव सेवा चालू कराने की बात कही। डीएम ने बताया कि यहां के लोग काफी जागरूक हैं। वैक्सिन लगवाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed