फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm-sp visited flood area

डीएम और एसपी ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा, बीच मझधार में डगमगाई मोटरबोट, हड़कंप

Mon, 06 Sep 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
dm-sp visited flood area
डीएम और एसपी ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा, बीच मझधार में डगमगाई मोटरबोट, हड़कंप
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी में सैलाब उमड़ आया है। जिससे राप्ती नदी भी उफान पर है। नदी में आए बाढ़ के कारण भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है। डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने अधिकारियों के साथ गांव का दौरा किया। राहत सामग्री वितरित कर लोगों का हाल जाना। हालांकि भदिला प्रथम जाने के दौरान बीच मझधार में ओवरलोड के कारण मोटरबोट डगमगा गई थी। इससे हड़कंप मच गया।
रविवार को डीएम-एसपी अन्य अधिकारियों के साथ एक मोटरबोट के जरिए करीब 12.20 बजे भदिला प्रथम गांव के लिए रवाना हुए। बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंच अधिकारियों ने 348 राहत पैकेट वितरित किया। गांव के लोगों से समस्याओं और भौगोलिक जानकारी ली। 20 मिनट तक गांव में रहे अधिकारियों ने पीड़ितों के जख्म पर मरहम लगाते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। अधिकारियों ने फ्लड के साथ पुलिस टीम को गांव की सुरक्षा पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया। डेढ़ बजे अधिकारियों का काफिला अन्यत्र के लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों से भरी मोटरबोट बीच मझधार में डगमगा गई थी। मोटरबोट चालक के सूझबूझ से सभी सुरक्षित किनारे पर पहुंचे। एससडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि गांव में राजस्व कम्रियों को लगाकर राहत सामग्री का वितरण कराया गया है। ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर सीआरओ अमृत लाल बिंद, सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ.आलोक पांडेय, एसडीएम संजीव कुमार यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ.संजय चंद, सीओ देव आनंद, इंस्पेक्टर टीजे सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष मदनपुर रामजी सिंह, एसआई वीरेंद्र मौर्य, ऋषिमुनि चौधरी, दिनेश मिश्र, हीरालाल मधुकर, अजीत विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोटरबोट और लाइफ जैकेट के अभाव में तट पर छूट गए अधिकारी
कपरवार। रविवार की दोपहर डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने मदनपुर थाना क्षेत्र के बाढ़ से मैरुंड गांव भदिला प्रथम का दौरा किया। पीएसी की एक मोटरबोट लगाए जाने के कारण अधिकांश अधिकारी और कर्मी नदी तट पर छूट गए। हालांकि राहत सामग्री की ढुलाई के लिए तीन नावें लगाई गई थीं। लेकिन नदी का विकराल स्वरुप और उठती लहरों को देख लोग लाइफ जैकेट के अभाव में छोटी नाव से जाने से परहेज किए। मातहत नदी तट पर चिलचिलाती धूप में अपने अधिकारियों के वापसी का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed