{"_id":"6478e98d162e036366062c34","slug":"dm-reached-rudrapur-to-take-stock-of-preparations-to-deal-with-floods-deoria-news-c-7-1-190276-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाढ़ से निपटने की तैयारी का जायजा लेने रुद्रपुर पहुंचे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाढ़ से निपटने की तैयारी का जायजा लेने रुद्रपुर पहुंचे डीएम
Fri, 02 Jun 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में पांडेय मांझा जोगिया बांध का निरीक्षण करते जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह
फोटो समाचार पांडेयमाझा जोगिया तटबंध का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। डीएम जेपी सिंह ने बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण किए। उन्होंने बाढ़ से निपटने की तैयारी का जायजा लिया। उन्होने बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी परियोजनाएं को बरसात के पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी गोर्रा नदी पर बने पांडेयमाझा-जोगिया तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे। इस तटबंध का निर्माण 62 ग्रामों को बाढ़ से सुरक्षा के लिए 1982 में किया गया था। कालांतर में बंधे की चौड़ाई व स्लोप में मिट्टी क्षरण के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से बांध पर जगह-जगह सीपेज हो रहा था। इसे नियंत्रित करने के लिए बंधे की चौड़ाई और स्लोप को ठीक कराने के लिए मिट्टी का कार्य 121.86 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। साथ ही तीन करोड़ रुपये की लागत से पांडेय मांझा जोगिया बांध पर बिटुमिन सड़क का निर्माण भी हो रहा है। अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण एनके जाडिया ने जिलाधिकारी को 30 जून तक कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। पांडेयमाझा-जोगिया तटबंध को प्रदेश के सर्वाधिक 37 संवेदनशील तटबंधों की सूची में शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने गोर्रा नदी के दांये तट पर स्थित पचलड़ी तटबंध, ग्राम रतनपुर के पास किमी 2.700 से 2.950 एवं किमी 3.050 एवं 3.300 के मध्य एवं ग्राम ईश्वरपुरा के पास किमी 5.250 से किमी 5.450 के मध्य कराए जा रहे कटानरोधी कार्यों तथा किमी 1.600 से 3.300 के मध्य दौला बंध पुनर्स्थापना कार्य का भी निरीक्षण किया। इस परियोजनाओं की अनुबंधित लागत 696 करोड़ रुपये है। जिलाधिकारी ने कार्य को 30 जून से पहले पूरा कराने का निर्देश दिए।