फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm inspected schools

Deoria News: डीएम के निरीक्षण में काया कल्प की खुली पोल

Fri, 10 Mar 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 10 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
dm inspected schools
भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण ।संवाद
जिलाधिकारी ने संविलियन विद्यालय, भगवानपुर का किया निरीक्षण
विज्ञापन

हस्ताक्षर कर गायब मिलीं शिक्षामित्र, मानदेय काटने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बैतालपुर ब्लाॅक की भगवानपुर ग्राम पंचायत स्थित संविलियन विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें एक शिक्षामित्र उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर गायब मिलीं। इसके अतिरिक्त विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के निर्धारित मानकों के अनुसार अधिकांश कार्य प्रारंभ ही नहीं मिले। इस पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया और बीईओ से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के कार्य में लापरवाही अक्षम्य है। मिशन कायाकल्प के तहत बरती गई लापरवाही का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।
जिलाधिकारी दोपहर बाद संविलियन विद्यालय भगवानपुर पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें शिक्षामित्र रूबी यादव हस्ताक्षर कर गायब मिलीं। डीएम ने उनके एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। इसमें कक्षा एक से आठ तक कुल 34 विद्यार्थी ही विद्यालय में नामांकित हैं। इसके सापेक्ष पांच सहायक अध्यापक एवं दो शिक्षामित्र तैनात हैं। डीएम ने अध्यापकों को अधिक छात्रों वाले विद्यालयों में समायोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में पांच छात्रों पर एक अध्यापक का अनुपात है, जो आश्चर्यजनक है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कक्षों का निरीक्षण किया। कक्षा सात की दोनों खिड़कियां जर्जर अवस्था में मिलीं। दीवार के प्लास्टर उखड़े हुए थे और फर्श भी टूटा था। विद्यालय की चहारदीवारी भी नहीं बनी है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे से रिपोर्ट तलाब की। उन्होंने कहा कि मिशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स से सभी विद्यालयों को पूरा करना है। डीएम ने मिड-डे मील के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका मालती, सहायक अध्यापक संजय कुमार, पुष्पा यादव, नृपेंद्र कुमार, निगम कुमार, बृजभूषण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed