{"_id":"63ab341ae96fda724f1a5cdb","slug":"dm-inspected-primary-school-danopur-found-flaws-deoria-news-gkp462359352","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम ने प्राथमिक विद्यालय दानोपुर का किया निरीक्षण, मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम ने प्राथमिक विद्यालय दानोपुर का किया निरीक्षण, मिली खामियां
विज्ञापन
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय दानोपुर का किया निरीक्षण, मिली खामियां
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सदर ब्लॉक स्थित दानोपुर प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं। डीएम के सामने बहानेबाजी कर गलती को छिपाने का प्रयास भी किया गया। डीएम ने बिना अवकाश के अनुपस्थित अध्यापिका का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिहै। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी एवं बीएसए से स्पष्टीकरण तलब किया है।
दोपहर 12:30 बजे डीएम दानोपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका के बारे में जानकारी ली। सहायक अध्यापिका नीलम मौर्या बिना किसी सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिलीं। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया कि अध्यापिका अक्सर लंबे-लंबे समय तक अवकाश पर रहती हैं।
उन्होंने उपस्थिति पंजिका में अंकित अवकाश एवं मानव संपदा पोर्टल पर अंकित अवकाश का मिलान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुपस्थित सहायक अध्यापिका के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। विद्यालय में कुल 68 छात्रों का नामांकन है, जिसके लिए दो शिक्षामित्र सहित पांच अध्यापकों की तैनाती है। विद्यालय में 35 छात्र उपस्थित मिले।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक के मोबाइल फोन में प्रेरणा एप डाउनलोड नहीं मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और एप को डाउनलोड करने के लिए कहा। डीएम ने मिड-डे-मील के बारे में भी जानकारी ली। मिड-डे-मील बनाने के लिए स्थायी किचन विद्यालय परिसर में नहीं मिला। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि किचन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके कारण अस्थायी किचन की स्थापना करके मिड-डे-मील बनाया जा रहा है।
मिड-डे-मील परोसने के लिए बर्तन नहीं दिखने पर डीएम ने पूछा तो बताया गया कि बर्तन स्टोर में रखे हैं। फिर डीएम ने स्टोर में रखे बर्तन को दिखाने के निर्देश दिए। बताया गया कि विद्यार्थी खुद अपना बर्तन लेकर आते हैं। डीएम ने कहा कि प्रथम दृष्टया विद्यालय में मिड-डे-मील के लिए निर्धारित मानकों का पालन होता नहीं दिख रहा है। इस दौरान डीएसओ संजय पांडेय आदि मौजूद थे।