{"_id":"61a26e04179e1820551e1fce","slug":"dm-inspected-fertilizers-shops-deoria-news-gkp4178644147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बिक्री केंद्रों का निरीक्षण कर ली उर्वरक आपूर्ति की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बिक्री केंद्रों का निरीक्षण कर ली उर्वरक आपूर्ति की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने बिक्री केंद्रों का निरीक्षण कर ली उर्वरक आपूर्ति की जानकारी
देवरिया। जिले में उर्वरक आपूर्ति और वितरण की व्यवस्था का हाल जानने शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन निकले। कई समितियों पर खाद बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों से समस्या सुनीं, सचिवों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैतालपुर ब्लॉक की साधन सहकारी समिति लिमिटेड सकरापार में 300 बोरी डीएपी खाद पहुंची थी उनका वितरण मौके पर किया जा रहा था। किसानों ने बताया कि कुछ ही क्षेत्रों में बुआई हो रही है। जिलाधिकारी ने सचिव को निर्देशित किया कि सुबह आठ से सायं पांच बजे तक समिति खुली रहेगी। अगर कोई किसान मौजूद है तो सायं पांच बजे के बाद भी समिति खुली रहेगी। इसके पश्चात आईएफएफडीसी बलटिकरा पांडेय चक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ओवर रेटिंग व टैगिंग इत्यादि न हो इसके लिए निजी व सहकारी क्षेत्रों के प्रत्येक उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कर्मचारियों की तैनाती कर संघन निगरानी की जा रही है। संवाद