फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm given pati to prdhans

Deoria News: डीएम ने प्रधानों को पाती सौंपकर मतदान बढ़ाने का किया अनुरोध

Wed, 03 Apr 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
dm given pati to prdhans
फोटो समाचार.........
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डीएम अखंड प्रताप सिंह एवं एसपी संकल्प शर्मा ने मंगलवार को लोकसभा चुचाव के दृष्टिगत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने मतदान केंद्रों को वोटर फ्रेंडली बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधानों को भोजपुरी भाषा में लिखित पाती भी सौंपी और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।
डीएम व एसपी ने सबसे पहले मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर पुरुषोत्तमपुर एवं प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर तिवारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं, मतदान कार्मिकों एवं सुरक्षाकर्मियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। स्वच्छ शौचालय, पेयजल, चार्जिंग पॉइंट, प्रकाश व्यवस्था, रैंप, व्हीलचेयर, पंखा व फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। डीएम ने ग्राम प्रधान कामेश्वर चौहान से गत चुनाव में हुए मतदान के विषय में जानकारी प्राप्त की और उन्हें भोजपुरी भाषा में लिखित जिलाधिकारी की पाती सौंपी।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम प्रधान के माध्यम से रोजगार के सिलसिले में अन्यत्र प्रवास कर रहे मतदाताओं को एक जून 2024 को मतदान के दिन बुलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सभी पर्व वर्ष में एकबार आते हैं, लेकिन लोकतंत्र का महापर्व पांच साल में एक ही बार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा क्षेत्र रामपुर कारखाना का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी का है। डीएम एवं एसपी ने गत चुनाव के इतिहास के विषय में जानकारी प्राप्त की और मतदान केंद्र पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय हिरंदापुर का भी निरीक्षण किया। कुछ दिन पूर्व उक्त मतदान केंद्र के निरीक्षण में कई खामियां मिली थीं, जिसे सुधारने के लिए डीएम ने सात दिन का वक्त दिया था। निरीक्षण के समय मौके पर काम अंतिम दौर में होता मिला, जिसपर डीएम ने संतोष व्यक्त किया। डीएम ने प्रधान श्रीनिवास यादव को पाती सौंप मतदान प्रतिशत बढ़ाने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने पचरुखिया प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधान प्रह्लाद कुमार को, पकड़ी बाबू पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान प्रधान धर्मेंद्र राव को, कौला मुंडेरा स्थित मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रधान विजय मौर्या को तथा गोरयाघाट प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधान राजकुमार गुप्ता को पाती सौंपी।

डीएम एवं एसपी ने मतदान केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय, कोन्हवलिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा, किसान इंटर कॉलेज कंचनपुर, कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज बिशुनपुरकला एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय किशुनपाली का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एएसडीएम अंगद यादव, सीओ संजय रेड्डी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed