{"_id":"699a064d1e42641aca0a86b6","slug":"dm-furious-over-not-submitting-report-on-time-instructions-for-action-against-negligent-accountant-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-175486-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: समय से रिपोर्ट नहीं देने से बिफरीं डीएम...लापरवाह लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: समय से रिपोर्ट नहीं देने से बिफरीं डीएम...लापरवाह लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील सभागार में शनिवार को डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम दिव्या मित्तल ने एसडीएम व एएसडीएम न्यायालयों में समय से आख्या प्रस्तुत न होने पर नाराजगी जताई। राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक मामले में विलंब पर रिपोर्ट देने वाले लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 30, पुलिस विभाग की सात, विकास विभाग की 23 और अन्य विभागों की 13 शिकायतें शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के सीधे प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को धनराशि के प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित
तहसील दिवस के अंतर्गत बूथ संख्या 129 के बीएलओ कमलेश कुमार रजक, बूथ संख्या 195 के बीएलओ मुहम्मदुद्दीन और बूथ संख्या 03 के बीएलओ महफूज आलम को 100 प्रतिशत मैपिंग, लॉजिकल व फोटो डिस्क्रीपेंसी का कार्य पूर्ण करने पर शॉल, माला व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी के साथ उनका सामूहिक भोजन भी कराया गया।
पट्टे, कार्ड व प्रमाण पत्रों का वितरण
समाधान दिवस के अवसर पर चार अंत्योदय कार्ड, आठ आवासीय पट्टे, पांच खतौनी सुधार एवं तीन दिव्यांग प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। अंश निर्धारण के लिए विशेष शिविर का भी आयोजन हुआ।