फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM decided the outline of Republic Day programs

Deoria News: डीएम ने तय की गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रुप-रेखा

Sat, 20 Jan 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
DM decided the outline of Republic Day programs
सरकारी कार्यालयों आज से हाेंगे प्रकाशमय
विज्ञापन



देवरिया। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने पर्व को परंपरागत रुप से मनाए जाने के लिए कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों की साफ सफाई कराने, सजावट, झालर शनिवार से ही लगाने का निर्देश दिया। कहा कि सभी कार्यालय अच्छी तरह से प्रकाशमय व सजे होने चाहिए। औद्योगिक आस्थानों, वाणिज्य प्रतिष्ठानों को भी सजाने व प्रकाशमय किया जाए। यह पर्व पूरी भव्यता के साथ मनाई जाए।
पर्व की शुरुआत प्रातः पांच बजे धर्मगुरुओं के प्रार्थना के साथ होगी। क्रीड़ा विभाग की ओर से दौड़ का आयोजन सुबह सात होगा। 8.15 बजे बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 8.30 बजे सभी कार्यालयों में झंडारोहण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस दिन ड्रेस कोड को अपनाएं। 8.45 बजे मलीन बस्तियों की सफाई कराई जाएगी। 8.50 से दोपहर 12.30 बजे तक जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बालीवाल, खेलकूद, कैदियों का स्वास्थ परीक्षण एवं फल वितरण किया जाएगा। मेडिकल कालेज में मरीजों में फल वितरण भी होगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सुबह 9 बजे सलामी, परेड, आयोजित होगी। 10 बजे शैक्षिक संस्थानों में झंडारोहण, 11 बजे से विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल विवाद प्रतियोगिता, राजकीय बालगृह में फल वितरण, दोपहर बाद तीन बजे राजकीय इंटर कालेज से शहीद स्मारक तक रेलवे स्टेशन होते हुए रैली निकाली जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को कार्यालयाध्यक्षों द्वारा झंडारोहण बाद पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार सभी नगर निकयों, विकास खंडो, ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण राय, सीएमओ डाॅ. राजेश झा, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, डीडीओ रविशंकर राय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed