{"_id":"6abd504872d46b1fb80c20ea","slug":"dm-cross-checked-records-and-registers-deoria-news-c-208-1-deo1049-193149-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अभिलेखों-पंजिकाओं का डीएम ने किया मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अभिलेखों-पंजिकाओं का डीएम ने किया मिलान
Wed, 30 Sep 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। उन्होंने डबल लॉक कक्ष में रखे अभिलेखों, पंजिकाओं और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का मिलान कर सुरक्षा व रख-रखाव की स्थिति देखी। पेंशन प्रकरणों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनधारकों को मिलने वाले अतिरिक्त लाभ की भी समीक्षा की।
विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि डीएम ने सिंगल लॉक और डबल लॉक में रखी सामग्री, स्टांप, पर्चियों तथा सुरक्षित रखे सीज्ड और सील्ड सामान की जानकारी ली। उन्होंने पेंशन, लाइफ सर्टिफिकेट और अन्य लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने पत्रावलियों और रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। अधिकांश अभिलेख और रजिस्टर अपडेट व व्यवस्थित मिले। पिछले दो-तीन दिनों की कार्रवाई से जुड़े अभिलेखों को अपडेट करने को कहा गया। निरीक्षण में कोई गंभीर कमी नहीं मिली। इस दौरान एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय, नंदलाल चौरसिया, आरके पांडेय, दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।