फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM changed the name of 13 clerks of Collectorate

Deoria News: डीएम ने कलेक्ट्रेट के 13 लिपिकों का पटल परिवर्तन किया

Tue, 22 Oct 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
DM changed the name of 13 clerks of Collectorate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न स्थानों पर तैनात 13 लिपिकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। आदेश तत्काल प्रभावी होगा।

डीएम के आदेश पर कलेक्ट्रेट के नाजिर सदर के साथ एलबीसी, एजीसी का कार्य देख रहे नर्वदेश्वर कुमार को राजस्व सहायक के साथ सामान्य लिपिक व एजीसी के कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट के आरआरके आलोक कुमार श्रीवास्तव को नाजिर सदर, सीआरए संबद्ध आशुलिपिक एडीएम प्रशासन सुजीत कुमार वर्मा को जेए कलेक्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्व सहायक के साथ सामान्य लिपिक का कार्य देख रहे संजय कुमार को आरआरके, जेए चंद्रभान चौरसिया को सीआरए संग्रह अधिष्ठान, पेशकार राजस्व न्यायालय एएसडीएम मृत्युंजय कुमार को टीएसी की जिम्मेदारी दी गई है। देवरिया तहसील के राजस्व लिपिक संजय तिवारी को अहलमद न्यायालय एसडीएम सदर के साथ पेशकार न्यायालय का कार्य भी देखेंगे। अहलमद न्यायालय एसडीएम सदर के साथ पेशकार का कार्य देख रहे त्रिविक्रम जायसवाल को राजस्व लिपिक देवरिया तहसील की जिम्मेदारी दी गई है। भाटपाररानी तहसील में तैनात एडब्लूबीएन यशवीर यादव को आपदा लिपिक कटेक्ट्रेट, कनिष्ठ लिपिक सीलिंग संबंद्ध वेतन लिपिक सैफ अली को राजस्व अहलमद न्यायालय एएसडीएम बनाया गया है। प्रतिलिपिकार राजस्व अभिलेखागार देवरिया संबद्ध आईजीआरएस सूरज कुमार चौरसिया को प्रतिलिपिकार राजस्व अभिलेखागार देवरिया संबद्ध आशुलिपिक एडीएम प्रशासन, बीडर आंग्ल अभिलेखागार ईश्वरचंद को ग्डर आंग्ल अभिलेखागार संबद्ध न्यायालय एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा शस्त्र लिपिक द्वितीय के साथ टीएसी का कार्य देख रहे दिनेश मणि को एलबीसी के साथ शस्त्र लिपिक द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed