फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM angry over slow construction of Deoria bypass

Deoria News: देवरिया बाईपास निर्माण में सुस्ती पर डीएम नाराज

Fri, 03 Jul 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
DM angry over slow construction of Deoria bypass
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने देवरिया बाईपास निर्माण की गति सबसे सुस्त मिलने पर नाराजगी जताई है। तमकुहीराज-मझौली करने के नि।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि बरसात से पूर्व सभी प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित कर ली जाए। इसमें शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
राम-जानकी मार्ग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि करीब 598 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का कार्य चार नवंबर 2024 से प्रारंभ हुआ है। इसे तीन मई 2027 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

अब तक 58 प्रतिशत भौतिक प्रगति दर्ज की गई है। डीएम ने निर्माण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग परियोजना की समीक्षा में बताया गया कि लगभग 613 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली इस सड़क का कार्य दो दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना की कुल लंबाई 44.995 किमी है। अब तक 37.87 प्रतिशत भौतिक प्रगति पाई गई है। यह सड़क नवलपुर से शुरू होकर सिकंदरपुर तक बनाई जाएगी।
सलेमपुर बाईपास की समीक्षा में बताया गया कि 394 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का कार्य 11 नवंबर 2025 से प्रारंभ हुआ है। पूर्ण होने की तिथि नवंबर 2027 निर्धारित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed