फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DJ Thirke young, coined Happy New Year

डीजे पर थिरके युवा, गूंजा हैप्पी न्यू ईयर

Sat, 31 Dec 2016 11:10 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 31 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
DJ Thirke young, coined Happy New Year
नववर्ष की पूर्व संध्या पर बांस देवरिया मोहल्ले में डीजे बजा कर डांस करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नये वर्ष के आगाज की धूम शनिवार सुबह से ही दिखाई दे रही थी। घड़ी की सुई रात 12 बजे पहुंचते ही आसमान में पटाखे छूटने लगे। हर तरफ ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की गूंज होने लगी। डीजे पर फिल्मी धुनों पर युवा देर रात तक थिरकते रहे। जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन


पियक्कड़ों पर नजर रखने के लिए पुलिस भी चौकस नजर आई। शहर की गालियों में पुलिस वाहनों के हूटर की आवास सुनाई दे रही थी। फिर भी युवाओं ने दिल खोलकर नये साल का स्वागत किया।
विज्ञापन


भुजौली और बांस देवरिया में नये साल के आगाज पर देर रात तक युवा थिरकते दिखे। हैप्पी न्यू ईयर, हैप्पी न्यू ईयर गूंज रह थे। 12 बजे के बाद लोगों के मोबाइल फोन भी घनघनाने लगे। लोग एक-दूसरे को नये साल की बधाई दे रहे थे। फोन मिलाने पर इस लोगों के नंबर  व्यस्त मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया का भी लोगों ने नये साल की बधाई देने के लिए सहारा लिया। वाट्सएप भी नये साल का काफी मैसेज भेजा गया। हर वर्ग ने शुभकामनाओं से रिश्तों में उष्मा भरी।


शहर में कई जगहों पर जश्न का सिलसिला आधी रात से पहले ही शुरू हो गया था, जैसे ही घड़ी की सुइयों ने 12 बजाए, लोगों का जोश और उत्साह दोगुना हो गया। लोगों ने खूबसूरत पलों को अपनों तक पहुंचाने में देरी नहीं की। फोटोज को सोशल साइट्स पर लोड करते रहे। बीते साल को खासकर नोटबंदी के लिए याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed