फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Divyang was beaten while returning after giving Tahrir

Deoria News: तहरीर देकर लौट रहे दिव्यांग को पीटा

Mon, 04 Sep 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Divyang was beaten while returning after giving Tahrir
देवरिया। महुआडीह थाने पर तहरीर देकर लौट रहे दिव्यांग फरियादी को आरोपियों ने आनंदनगर चौराहा पर घेर कर पिटाई कर दी। चौराहा के लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने रविवार को दोबारा तहरीर देकर जान- माल की गुहार लगाई है। महुआडीह थानाक्षेत्र के सहोदरपट्टी गांव के रहने वाले विनोद कुमार वर्मा के एसबेस्टस के घर पर शुक्रवार की रात को किसी ने पत्थर फेंका। उसके बाद विनोद किसी का नाम लिए बिना बोलने लगे। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित ने शनिवार को थाना पर जाकर तहरीर दी। उधर, इस बात की आरोपियों को जानकारी हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने लामबंद होकर पीड़ित की आनंदनगर चौराहे पर घेरकर पिटाई कर दी। चौराहा के लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने रविवार को दोबारा तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की ऑनलाइन शिकायत भी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed