फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Divisional Deputy Director angry over skipping the exam, took stock of three centers

Deoria News: परीक्षा छोड़ने पर मंडलीय उपनिदेशक नाराज, तीन केंद्रों का लिया जायजा

Wed, 19 Feb 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Divisional Deputy Director angry over skipping the exam, took stock of three centers
देवरिया। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंडलीय उपनिदेशक ने मंगलवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षार्थियों के लगातार परीक्षा छोड़ने पर डीडी ने नाराजगी जताई। जिले के 14 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित वार्षिक परीक्षा में परीक्षार्थियों के परीक्षा छोड़ने का क्रम जारी रहा। पहले दिन ही सेकेंडरी के आधे छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दिया था। सुबह की पाली में सेकेंडरी और शाम की पाली में सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा हो रही है। मंगलवार की सुबह मंडलीय उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विनोद कुमार जायसवाल परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने जिले में पहुंचे। डिप्टी डायरेक्टर ने पथरदेवा क्षेत्र के मदरसा गौसिया अनवारूल उलूम मल्सी खास, मदरसा इस्लामिया महुआरी और मदरसा अंजुमन इस्लामिया जन्नतुल बनात बजड़हा का जायजा लिया। महुआरी परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक परीक्षार्थियों के परीक्षा छोड़ने की जानकारी मिलते ही मंडलीय उपनिदेशक ने नाराजगी जताई। उन्होंने मदरसा संचालकों से परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों का भय कम करने और अच्छी तरह तैयारी कराने का दिशा निर्देश दिया। शाम की पाली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर और सुभाष इंटर कॉलेज भटनी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा के दूसरे दिन सेकंडरी में नामांकित 2366 में 1321 बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed