{"_id":"63add5ebd549b1171405f861","slug":"disturbance-among-other-personnel-due-to-the-suspension-of-lekhpal-salempur-news-gkp4625798181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लेखपाल के निलंबन से अन्य कर्मियों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लेखपाल के निलंबन से अन्य कर्मियों में खलबली
विज्ञापन
लेखपाल के निलंबन से अन्य कर्मियों में खलबली
भटनी। पिपरा देवराज गांव में पिता की मौत के बाद सरकारी कागजों में हेराफेरी कर बेटे को जायदाद से बेदखल करने के मामले में आरोपी लेखपाल को निलंबित करने के बाद से राजस्व व ब्लॉक कर्मियों में खलबली मच गई है।
बृहस्पतिवार को पूरे दिन तहसील, ब्लॉक और क्षेत्र में पीड़ित विजय के मामले की चर्चा होती रही। लोगों ने आरोपी प्रधान पर केस दर्ज कराने व सचिव पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, विजय और उसके सहयोगियों को अब न्याय की उम्मीद भी जगी है।
भटनी के पिपरा देवराज गांव निवासी विजय प्रताप सिंह की माता ब्रिजवंती देवी और पिता रामअशीष उर्फ तूफानी की मौत हो चुकी है। आरोप है कि पिता की मौत के बाद पट्टीदार लेखपाल ने सचिव की मदद से वरासत पर धोखे से अपना नाम दर्ज करा लिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद विजय अपने मामा अक्षयवर व गांव के सहयोगियों के साथ घूम-घूम कर अफसरों को अपने जिंदा होने का प्रमाण दे रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा वह क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान के तहत जनसमर्थन जुटाने में लगा है। मामले में बुधवार को उपजिलाधिकारी सलेमपुर ने तत्कालीन लेखपाल अमजद अली को निलंबित कर दिया था। एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार ने बताया कि लेखपाल के निलंबन के बाद अन्य जवाबदेह कर्मियों की कार्य प्रणाली की समीक्षा की जा रही है। किसी भी हालत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।