फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District's Kanchan won bronze medal in invitational state wrestling

Deoria News: आमंत्रण स्टेट कुश्ती में जिले की कंचन ने जीता कांस्य पदक

Mon, 24 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 24 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
District's Kanchan won bronze medal in invitational state wrestling
देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से बनारस में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की चार सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की खिलाड़ी कंचन विश्वकर्मा ने 55 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। वह स्टेडियम में संचालित कुश्ती प्रशिक्षण शिविर की खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

बनारस में आयोजित प्रतियोगिता में जिले से नेहा पटेल 50 किलोग्राम भार वर्ग, खुशी चौहान 68 किलो भार वर्ग, सौम्या तिवारी 57 किलो भार वर्ग और कंचन विश्वकर्मा ने 55 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया था। इसमें कंचन विश्वकर्मा ने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। शेष खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इनके प्रशिक्षक रामजनम यादव ने रविवार को बताया कि बनारस में आयोजित स्टेट आमंत्रण कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी कंचन विश्वकर्मा ने कांस्य पदक जीता है। अन्य तीन खिलाड़ियों ने भी इसमें प्रतिभाग किया, हालांकि उन्हें कोई पदक नहीं हासिल हुआ। अब अपनी कमियों को दूर कर वह आगामी प्रतियोगिताओं के लिए जुटेगी। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, गिरीश सिंह, अवधेश यादव, लालू सिंह यादव, शालिनी शर्मा, पूजा सिंह, विजय कुमार पाल, शकील अहमद आदि प्रशिक्षकों ने कंचन के पदक जीतने पर उन्हें प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed